Friday, December 8, 2023
HomeIPL 2022IPL 2022 : Lucknow Super Giants ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मार्क...

IPL 2022 : Lucknow Super Giants ने इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को मार्क वुड के स्थान पर अपनी टीम में जोड़ा.

Lucknow Super Giants ने टाटा आईपीएल में अपने चोटिल खिलाड़ी मार्क वुड की जगह ऑस्ट्रेलिया के एंड्र्यू टाई को शामिल किया है। Mark Wood चोट के चलते TATA IPL 2022 से बाहर हो गए है, Mark Wood को बदलने को लेकर काफी confusion की स्थिति पैदा हो गई थी।

पहले Lucknow Super Giants ने बांग्लादेशी गेंदबाज तस्कीन अहमद को साइन करने का फैसला किया था लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी से बदल दिया। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि ब्लेसिंग मुजरबानी को उनका नेट गेंदबाज नियुक्त किया गया था न कि टीम का मुख्य गेंदबाज। इसके बजाय, Lucknow Super Giants ने अब मार्क वुड के स्थान पर एंड्रयू टाय को साइन किया है।

एंड्रयू टाय का आईपीएल करियर अच्छा रहा है। एंड्रयू टाय ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 32 T20I खेले हैं और 47 विकेट लिए हैं, जबकि IPL में उन्होंने 27 मैचों में 40 विकेट लिए हैं। वह अपनी बेस प्राइस करोड़ रुपये में Lucknow Super Giant की टीम से जुड़ेंगे।

Lucknow Super Giants ने आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में मार्क वुड को 7.5 करोड़ की भारी कीमत पर ख़रीदा था। Lucknow Super Giants की गेंदबाजी क्रम में अपने मुख्य विदेशी खिलाड़ियों में Mark Wood के पर्दशन को लेकर काफी उम्मीद थी, लेकिन हाल ही में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट श्रृंखला के दौरान उन्हें बहुत गंभीर चोट लगी। चोट ने उन्हें आईपीएल 2022 के पूरे सत्र से बाहर कर दिया और इस तरह Lucknow Super Giants को उनके स्थान की पूर्ति करने वाले बॉलर की तलाश करना पड़ी.

Andrew Tye शायद मार्क वुड का सबसे अच्छा replacement है और यह Lucknow Super Giants का एक शानदार निर्णय है। एंड्रयू टाय ने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पर्पल कैप अवार्ड जीता था।

हालांकि, उस वर्ष के बाद, पंजाब management के साथ उनका विवाद हो गया था और अगले ही वर्ष उन्हें टीम से बाहर भी निकल दिया था। उन्हें कुछ वर्षों के बाद राजस्थान रॉयल्स ने ख़रीदा था। लेकिन वह उन्हें प्रभावित करने में असफल रहे।

Andrew Tye को अब Lucknow Super Giants के साथ IPL 2022 में अपनी योग्यता साबित करने का सुनहरा मौका मिला है और वह उनके लिए एक बड़ी संपत्ति बन सकते हैं।

Lucknow Super Giants की टीम आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से खेलेगी। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटन्स भी पहली बार आईपीएल में खेलने उतरेगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments